Breaking News
Home / बॉलीवुड / पॉलीवुड / शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अर्जुन व मलाइका

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं अर्जुन व मलाइका

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कहा जा रहा है कि दोनों ग्रैंड तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए यह शादी एक इंटीमेट वेडिंग होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल की सर्दियों में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों नवंबर या दिसंबर तक शादी करेंगे।

इस शादी में दोनों के सिर्फ परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे।

बता दें एक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका की यह दूसरी शादी होगी। दोनों का एक बेटा है, जो 19 साल का है।

सादगी में विश्वास रखते हैं मलाइका व अर्जुन

मलाइका और अर्जुन से जुड़े सूत्र ने बताया, “दोनों सादगी में विश्वास रखते हैं और इसलिए वो अपनी शादी को

रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। इस दौरान फैमिली मेंबर्स में पूरा कपूर परिवार

और मलाइका के पेरेंट्स शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी मलाइका के बेहद करीब हैं,

इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो सकती हैं।”

खबरों के अनुसार, मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की ड्रेस पर भी बहुत भारी खर्च नहीं करेंगे।

जहां मलाइका शादी में सिंपल साड़ी पहनेंगी वहीं अर्जुन कुर्ते पजामे में नजर आ सकते हैं।

वहीं वेडिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ सकते हैं।

अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने 2019 में सोशल मीडिया पोस्ट पर ही

अपनी रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। मलाइका एक्टर, प्रोड्यूसर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने 20 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था और फिल्म ‘दिल’ से के गाने छैंया-छैंया से रातों रात स्टार बन गई थीं।

About Dev Sheokand

Assistant Editor

Check Also

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने MMS लीक होने के बाद कर डाला ये काम

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पिछले दिनों एक MMS वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Watch Our YouTube Channel