दिल्ली / चंडीगढ़ को बजट में 6,087 करोड़ मिले:डिमांड से 1 हजार करोड़ कम दिए, सबसे ज्यादा खर्च एजुकेशन पर, PGI को 73 करोड़ ज्यादा मिले
केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ की झोली में 6087.10 करोड़ रुपए डाले हैं। इसमें रेवेन्यू हेड में 5365.07 करोड़ और कैपिटल हेड में 722.03 करोड़ रुपए मिले है। बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए करीब 7000 करोड रुपए की मांग की थी। पिछले बजट में केंद्र ने चंडीगढ़ को 5,382.79 करोड़ रुपए प्रदान किए थे।