Breaking News
Home / Breaking News / हरियाणा और हिमाचल सरकार आज करेंगी इस समझौते पर हस्ताक्षर, जानिए क्या है खास !

हरियाणा और हिमाचल सरकार आज करेंगी इस समझौते पर हस्ताक्षर, जानिए क्या है खास !

चंडीगढ़

देव श्योकंद

सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से सोम्ब नदी आदिबद्री पर बांध का निर्माण किया जाएगा। बांध निर्माण को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर शुक्रवार को पंचकूला में एमओयू साइन करेंगे। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली है। 11 बजे एमओयू साइन किया जाएगा।

हरियाणा में सरस्वती नदी 198 किलोमीटर बहेगी। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल के एरिया से बहकर यह पंजाब के पटियाला के सतड़ाना के पास घग्गर नदी में मिलेगी। हिमाचल के क्षेत्र में बनने वाले बांध का निर्माण हिमाचल सरकार करवाएगी और इसके लिए फंड हरियाणा सरकार देगी।

सरस्वती नदी से हरियाणा में लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए पिछले 7 साल से सरकार प्रयासरत थी।

2000 मीटर ऊंचाई पर बनेगा बांध

बांध समुद्रतल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर बनेगा। बांध की दीवार की ऊंचाई 37.5 मीटर होगी। मोटाई नीचे से 32 मीटर व ऊपर से 8 मीटर होगी।

इतने करोड़ होंगे खर्च

डैम पर कुल 215.33 करोड़ की लागत आएगी। 126.89 करोड़ बैराज- रिजर्वायर पर खर्च होंगे। 2024 तक नदी प्रवाह प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है।

About Dev Sheokand

Assistant Editor

Check Also

AAP की महिला नेता को मंत्री के PA ने दे डाला ये ऑफर , फिर विवादों में सरकार के नुमाइंदे

खुद को पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का PA बता एक व्यक्ति ने जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Watch Our YouTube Channel