CHANDIGARH
DEV SHEOKAND
सर्दी का सीजन आधा बीत गया है। 45 दिन की ठंड बाकी है। जनवरी के पहले सप्ताह की ठंड दूसरे सप्ताह में आई है। यह तीन से चार दिन जारी रहेगी। फिर चार-पांच दिन पारा बढ़ेगा। इसके बाद सप्ताहभर फिर से ठंड रहेगी। पहले दौर में सामान्य से अधिक ठंड रही है। क्योंकि दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में ही पाला जमा है। जबकि जनवरी के पहले 10 दिन बिना पाला के निकल गए।
दूसरे सप्ताह में पाला जमा, फिर साथ में गहरी धुंध छाई रही। यानी कुल मिलाकर दिन व रात सामान्य से ठंडे रहे हैं। इसका बड़ा लाभ रबी की करीब 32 लाख हेक्टेयर फसलाें को मिलेगा। अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। हरियाणा में पिछले साल यानी 2020 में दिन-रात सामान्य से ठंडे रहे हैं। सूबे के उत्तर के जिले अम्बाला, उत्तर-पूर्वी करनाल और पश्चिम के जिले हिसार की सालभर की न्यूनतम और अधिकतम तापमान का आंकलन किया गया है।