चण्डीगढ़ / मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस:जूनियर महिला कोच से छिनी दुर्गा शक्ति गाड़ी; गृह मंत्री के निर्देश पर मिली थी सुरक्षा
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जूनियर महिला कोच से हरियाणा पुलिस ने दुर्गा शक्ति गाड़ी को वापस ले लिया है। अब महिला कोच दूसरे साधनों से स्टेडियम या दूसरे स्थानों पर जा रही है। गृह मंत्री के निर्देश पर कोच की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की महिलाओं के लिए बनी दुर्गा शक्ति गाड़ी दी गई थी।