Breaking News
Home / नौकरी / इन सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने कर दिया सलैरी में मोटा इजाफा !

इन सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने कर दिया सलैरी में मोटा इजाफा !

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है।

पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था।

मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा।

सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। इससे सरकार पर सालाना 12,852.56 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है।

वहीं देश के 3 सबसे बड़े स्टेशन नई दिल्ली, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और अहमदाबाद स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

About Dev Sheokand

Assistant Editor

Check Also

प्रदेश में खाली हैं जजों के इतने फीसदी पद ,पढ़िए

चण्डीगढ़ हरियाणा में जजों के 39.6 फीसदी पद खाली, कोर्ट में लंबित हैं 14.58 लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Watch Our YouTube Channel