चंडीगढ़ । ( सोनू चौधरी )
बांसुरी की मधुर धुन सबका दिल मोह लेती है ,इसका साक्षात उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी तथा मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी अटल टनल का उद्घाटन समारोह हेतु, रोहतांग ,मनाली में एकत्रित हुए थे।। जब इस समारोह का लाइव टेलीकास्ट देश के सभी चैनलों द्वारा पूरे विश्व में ब्रॉडकास्ट किया जा रहा था तो इस समारोह के बैकग्राउंड में एक बांसुरी का मधुर संगीत भी बजाया जा रहा था।।
इस बांसुरी की मधुर धुन को सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे मानो इस समारोह में चार चांद लग गए हो। करीब 40 मिनट तक इस संगीत को राज्य स्तरीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉडकास्ट किया गया। जिसे करीब पूरी दुनिया ने सुना।। यह मधुर संगीत हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक अजय सिंह उर्फ़ करतार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जो गांव :नंदपुर भटोली, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
आर्डिनंस फैक्ट्री में कार्यरत हैं अजय सिंह
वर्तमान में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय विभाग के अंतर्गत भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंडीगढ में कार्यरत है। जिसका विशेष श्रेय उन्होंने अपने कार्यालय के महाप्रबंधक महोदय श्री बी• पी• मिश्रा जी व साथ के सभी कर्मचारियों को व अपने माता-पिता तथा सोशल मीडिया के दोस्तों को दिया।
जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से ही, यह सब संभव हो पाता है।
इनका सोशल मीडिया पर फेसबुक पेज जिसका नाम Himachal Flute है । तथा यूट्यूब चैनल भी Himachal Flute के नाम से है! जो बहुत ही सुंदर व मधुर बांसुरी बजाते हैं। सरकारी सेवा के साथ-साथ जितना भी इनको खाली समय मिलता है ,यह प्रकृति से जुड़े हुए, संगीत को खुद कंपोज करते हैं ।तथा उस पर बांसुरी वादन करते हैं । जिस वीडियो का संगीत प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा चुना गया ,उस वीडियो को डेस्टिनी इवेंट प्रोडक्शन टीवी कंपनी के निदेशक श्री राकेश चीमा द्वारा व उनकी टीम द्वारा बनाया गया था जिसको इतने बड़े राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मंच पर लोकप्रियता मिली,।
प्रकृति से जुड़े हुए हैं अधिकतर वीडियो
इनके बहुत सारे वीडियो सीधा-सीधा प्रकृति से जुड़े हुए हैं जिनको सुनकर इंसान मंत्रमुग्ध हो जाता है ,क्योंकि इनका मधुर संगीत अपने आप को वशीभूत कर देता है।। सोशल मीडिया पर इनको चाहने वाले लाखों की तादाद में है।। हर कोई इनकी मधुर बांसुरी का दीवाना है।। जब यह लाइव कार्यक्रम चल रहा था तो यह उनके लिए तथा पूरे प्रदेश के लिए भी यह सम्मान व गर्व की बात है ,की हिमाचल की वादियों में सुनाई देने वाली बांसुरी की धुन आज पूरे विश्व में गूंज रही है ।यह समय अपने आप में वास्तविक अलौकिक था।।